boltBREAKING NEWS

कोरोना की जंग, जीतेंगे हम के भाव से जागृति दूत किये तैयार

कोरोना की जंग, जीतेंगे हम के भाव से जागृति दूत किये तैयार

   राजसमन्द( राव दिलीप सिंह) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानिय संघ राजसमंद के कोरोना योद्धाओं ने एलान किया कि कोरोना की जंग जितेंगे हम।

    स्थानिय संघ सचिव धर्मेन्द्र गुर्जर ने बताया कि कोरोना की जंग जीतने के जज्बे को लिए स्काउट कार्यकर्ता पुरे जोश खरोश के साथ जन जागृति अभियान में अपनी आहूति दे रहे हैं। सचिव ने बताया कि राज्य सरकार की नो मास्क, नो एन्ट्री अभियान को आमजन तक पहुंचा कर जन आन्दोलन बनाया गया। यह आन्दोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती 2 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जो आज दिन तक लगातार चल रहा है।

    इस अभियान में नगर परिषद क्षेत्र के समस्त वार्ड़ों में 4-4 सदस्यों की टीमों को लगा रखा है। जिसमें एक-एक स्काउटर भी अपनी सेवाऎं दे रहे हैं। ये स्काउट कार्यकर्ता नो मास्क, नो एन्ट्री के स्टीकर लगाना, मास्क के बारे में समझाना, बिना मास्क वाले को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त मास्क वितरण कर लगवाना, सोशल डिस्टसिंग के बारे में समझाने का सेवा कार्य कर रहे हैं। इसके अन्तर्गत आज सरस्वति माध्यमिक विद्यालय, सनवाड़ के बालक एवं बालिकाओं को मास्क वितरित कर उन्हें घर-घर में जन जागृति पैदा करने के लिये सेवा दूत के रूप में प्रेरित कर इस अभियान से जोड़ा गया ताकि इस सेवा कार्य को जन आन्दोलन के रूप में घर घर तक पहुंचाया जा सके।

    इस अभियान में रघुवीरसिंह चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, पुष्पा सालवी, राकेश सांचीहर, रोशनलाल रेगर, सम्पत  खटीक, प्रेमराज मीणा, जगदीश नन्दवाना, छोटुलाल बारबर, कजोड़ीमल बैरवा आदि सदस्य अपनी सहभागिता कर रहे है।